ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में अवैध माइनिंग करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही मामला जालंधर के नौली से सामने आया है। जहां पर अवैध काम का विरोध करने पर गोलियां चला दी गई। जिस कारण लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि गांव में माइनिंग का काम चल रहा था जिस कारण वहां के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो माइनिंग कर रहे एक शख्स ने गांव वालों पर गोलियां चला दी। जिसके कारण लोगों में काफी दहशत फैली हुई है।
इसके अलावा गांववालों ने अवैध काम कर रहे लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


