Gurdaspur Arrest: गुरदासपुर में पुलिस ने लूट की योजना की नाकाम, छह आरोपी पिस्तौल, कारतूस और धारदार हथियारों भी किए बरामद

Gurdaspur Arrest: गुरदासपुर में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपीयों को पास से 1 पिस्तौल (30 बोर)…

Gurdaspur Arrest:

गुरदासपुर में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपीयों को पास से 1 पिस्तौल (30 बोर) मैगज़ीन के साथ, 4 ज़िंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने (Gurdaspur Arrest) गुप्त योजना पर ये कर्रवाई की।

6 आरोपी गिरफ्तार

SSP गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि दीनानगर पुलिस स्टेशन को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कोंटा देश गांव के श्मशान घाट के पास, कार नंबर PB 18 P 1700 (ब्रांड: वरना) में सवार कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों—यूसुफ मसीह उर्फ ​​MP, मलूक मसीह, कमलजीत उर्फ ​​दातर, हनी, महकप्रीत सिंह और संदीप मसीह—को उनकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। ये सभी लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 1 पिस्तौल (30 बोर) मैगज़ीन के साथ और 4 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा, कार की तलाशी में एक बेसबॉल बैट, एक कृपाण और एक दातर भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से चार का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि दो के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hooliganism in Gurdaspur: ਪਨਿਆੜ ਦੇ ‘ਹੈਪੀ ਢਾਬੇ’ ‘ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਇੱਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *