Faridabad : उद्योग मंत्री Vipul Goel ने मृतक जुनैद के परिजनों से मुलाकात की। खंदावली गांव पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और फरीदाबाद के आपसी भाईचारे को मिसाल बताया। मृतक जुनैद के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया ।दरअसल दिल्ली से आ रही ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में कुछ बदमाशों ने जुनैद की हत्या कर दी थी।
जीएसटी जश्न पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि आजादी का कोई मोल नहीं होता है, बीजेपी के लिए आजादी अनमोल है। और GST भी जटिल टैक्स प्रणाली से आजादी है।
उन्होंने कहा कि आजादी के मायने कांग्रेस से सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आजादी का श्रेय दिया।
दरअसल कांग्रेस ने आधी रात में होने वाले जीएसटी जश्न पर निशाना साधा था। कांग्रेस प्रवक्ता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा था बीजेपी को नहीं पता आजादी का मोल ।
