Amarnath Yatra resumed; dangers of heavy rains and landslides remain

बारिश और भूस्खलन की वजह से रोकी गई Amarnath Yatra फिर शुरू जम्मूः जम्मू-कश्मीर में आज सुबह कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद बालटाल तथा…

बारिश और भूस्खलन की वजह से रोकी गई Amarnath Yatra फिर शुरू

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में आज सुबह कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद बालटाल तथा पहलगाम मार्ग पर एहतियात के चलते स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया,‘’मौसम में सुधार के बाद पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है।‘’  इन दोनों मार्गों पर सुबह भारी बारिश के कारण यात्रा कुछ समय से लिए रोक दी गई थी।

उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के बाद तीर्थयात्रियों को दोनों मार्गों पर आगे की यात्रा करने की इजाजत दे दी गई है। जो तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं तथा रात से यहीं ठहरे हुए थे उन्हें बालटाल शिविर की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।  उधमपुर जिले के बल्ली नूल्ला तथा रामबन जिले के पंथियाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण यात्रा रोक दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *