अंबाला, 24 अगस्त । जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक करते हुए एक फर्जी टीटीई (Fake TTE) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी से पास से फर्जी पहचान पत्र समेत कई अन्य सामान भी बरामद किया गया है, जबकि उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल जीआरपी (grp) ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीआरपी के एसएचओ (SHO of GRP) विलायती राम ने बताया कि सूचना के आधार पर सोमवार की रात करीबन दो बजे उन्हें नकली टीटीई की सूचना मिली जो कैंट स्टेशन पर पहुंची कालका-हावड़ा एक्सप्रेस (Kalka-Howrah Express) जो चंडीगढ़ से अम्बाला पहुंची थी, उसमे टीटीई की वर्दी में युवक बोगी नम्बर डी-3 के बाहर खड़ा था, जिसकी ट्रेन के यात्रियों ने टिकट चेकर से शिकायत की थी और उस पर नकली टीटी होने का शक जाहिर किया था।
शिकायत मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने पंकज नामक इस नकली टीटी को हिरासत में लिया और जीआरपी थाने ले गए। वहां इस ने पूछताछ में बताया यह बिहार का रहने वाले हैं और किसी नकली सरगना के चक्कर में आ गया। एसएचओ के मुताबिक यह लड़का पढ़ा लिखा है और किसी गलत सरगना ने इसे रेलवे में टीटी लगवाने के नाम पर नकली आई कार्ड (fake i card), वर्दी सहित अन्य सामान देकर इसे रेलवे का टीटी भर्ती लेटर भी थमा दिया। बाद में पता लगने पर लालच में आकर यह उस सरगना के साथ विभिन्न ट्रेनों में रेकी करने के बाद टिकट चेकिंग करने लगा और माल कमाने की लालच में अचानक अंबाला में इसे धर दबोचा गया।
उनका कहना है कि पुलिस की दो टीमें इस के बताए जगह गई हैं और होटल से उन्होंने इसके अन्य नकली दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं और भनक लगते ही इसका सरगना व अन्य 4 साथी फरार होने में सफल हो गए हैं। जीआरपी के एसएचओ का कहना है कि कोर्ट में पेश करके इसका 5 दिन का रिमांड लिया जाएगा और बिहार की उस जगह पर भी इसे ले जाया जाएगा जहां सरगना व अन्य साथी रहते हैं जिन्होंने इसे इस धंधे में डाला है। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अन्य की तलाश में जुट गए हैं।
मीडिया (Media) कर्मियों की ओर से पूछे जाने पर नकली टीटी बने पंकज ने बताया कि पिछले 4 दिनों से वे इस कार्य में संलिप्त था, जो अंबाला आकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।



