शाहीन बाग में आत्मघातियों का जत्था बनाया जा रहा : गिरिराज सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब तक खासी तीखी बयानबाजी देखने को मिली हैं। साथ ही दिल्ली चुनाव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब तक खासी तीखी बयानबाजी देखने को मिली हैं। साथ ही दिल्ली चुनाव इस बार नेताओं के विवादास्पद बयानों के लिए भी जाना जाएगा। इस विवादास्पद दौर को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके बाद दिल्ली चुनावों की सियासी गर्मी अब और बढ़ गई है।

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया

दरअसल बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, और शाहीन बाग पर हो रहे आंदोलन पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये आत्मघाती बम नहीं तो क्या है। हमें अगर भारत को बचाना है तो इस के खिलाफ देश को सजग करना होगा। शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रहा बल्कि यहां पर आत्मघाती हमलावरों का एक जत्था बनाया जा रहा है।

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928

 

बहुसंख्यक सावधान रहें

इससे पहले आज लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि,बहुसंख्यक समाज को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो मुगल शासन फिर लौट सकता है।

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि, पुराने घावों को भरे बिना न्यू इंडिया का निर्माण नहीं हो सकता है। बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *