यमुनानगर में 15 अगस्त को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, DC और SP ने लिया तैयारियों का जायजा

यमुनानगर, 13 अगस्त यमुनानगर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह…

यमुनानगर

यमुनानगर, 13 अगस्त

यमुनानगर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए यमुनानगर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई। इसी कड़ी में उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास पूरी लगन और उत्साह के साथ किया गया। फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त प्रीति ने मार्च पास्ट कर सलामी ली।स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के जवानों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष  राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे व स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों तथा अन्य प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें देश प्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है।

 अन्य खबरें जानें –

फरीदाबाद में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा कड़ी, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चलाया गया चेकिंग अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *