Punjab Holiday News: पंजाब में कल सरकारी छुट्टी का एलान, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे

Punjab Holiday News: पंजाब सरकार ने गुरुवार 1 मई को अवकाश घोषित किया है. राज्य सरकार ने मजदूर दिवस के मद्देनजर इस दिन को राजपत्रित…

Punjab Holiday News: पंजाब सरकार ने गुरुवार 1 मई को अवकाश घोषित किया है. राज्य सरकार ने मजदूर दिवस के मद्देनजर इस दिन को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. इस दिन पंजाब भर में सभी स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

आपको बता दें कि अप्रैल महीने में 7 राजपत्रित छुट्टियां थीं, जबकि मई महीने में सिर्फ दो राजपत्रित छुट्टियां हैं. पहली छुट्टी गुरुवार 1 मई को आ रही है, जबकि दूसरी छुट्टी 30 मई को है, जो श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है, जिसके चलते सरकार ने छुट्टी घोषित की है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *