ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र सरकार देश में एक वेतन का दिन एक प्रणाली लाने जा रही है। केंद्र सरकार अलग- अलग सेक्टर के कर्मचारियों का एक दिन वेतन लागू करने जा रही है। साथ ही सरकार कर्मचारियों की शिकायतों का निपटान के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि, सरकार संगठित कर्मचारियों के भले को ध्यान में रखते हुए इस प्रणाली को लागू करने जा रही है। उन्होनें कहा की सभी कर्मचारियों का वेतन का समय सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में एक ही दिन वेतन दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 2014 से सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार लगातर श्रम की दिशा में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। सरकार ने 44 श्रम कानूनों के सुधार का बिड़ा उठाया है। गंगवार ने कहा कि वेतन कोड संसद से पारित हो चुका है बस लागू होने की प्रक्रिया में है।

