ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन लेने के लिए ‘परिवार पहचान पत्र’ बनवाना होगा। कर्मचारियों को 29 जुलाई तक पूरे परिवार का विवरण पोर्टल पर देना होगा।
सीएम खट्टर ने भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था बनाने के लिए यह तदम उठाया है और एक पोर्टल लॉंच किया है। इसके जरिये 55 लाख परिवारों के पहचानपत्र बनाए जाएंगे।
अगस्त में अदा किए जाने वाले जुलाई के वेतन से पहले कर्मचारियों को अपने विभाग के डीडीओ के पास ब्योरा जमा कराना होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। जिसके अनुसार इस प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाएगा


