PNB Recruitment 2025: बैंक में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, विंडो बंद होने से पहले करें आवेदन; जल्द भरें फॉर्म

PNB Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वालो का सपना पूरा होने वाला है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)…

PNB Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वालो का सपना पूरा होने वाला है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (24 मार्च)को बंद होने वाली है. बैंक ने कुल 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

योग्यता
इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. आमतौर पर उम्मीदवारों के पास वित्त, आईटी, साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान जैसे संबंधित क्षेत्रों में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पेशेवर प्रमाणपत्र होना चाहिए.

आयु सीमा
स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पद के अनुसार भिन्न है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 38 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो कि पद और विशेषज्ञता के आधार पर तय होगी. सरकार के नियमों के अनुसार, एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इस परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंग. उम्मीदवारों को अपनी विशेषज्ञता के अनुसार परीक्षा देनी होगी.
व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसमें बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों की विशेषज्ञता का मूल्यांकन किया जाएगा.
अंतिम चयन: ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. कुछ विशेष पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भी चयन किया जा सकता है, जो कि प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *