Gold Silver Price Today: सावन के साथ एक बार फिर बड़े सोने के दाम , चांदी भी हो गई महंगी

Gold Silver Price Today:सोने के दाम कम होने के बाद अब फिर  दोबारा बढ़ गए हैं. आज यानी गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की…

Gold Silver Price Today:सोने के दाम कम होने के बाद अब फिर  दोबारा बढ़ गए हैं. आज यानी गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है.सोना अब उछलकर 59 हजार रुपये के करीब पहुंच रहा है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रही है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर  सोना  गुरुवार सुबह यानि आज 58638 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़त के साथ पर खुला. जबकि बुधवार को यह 58,473 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.हालांकि कुछ देर बाद गोल्ड 58,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. 

चांदी में तेजी
सोने में उछाल के साथ चांदी के भाव भी बढ़ गए हैं. चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गुरुवार की सुबह तेजी देखने को मिली.बता दें कि यह बुधवार को 71357 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं 5 जुलाई यानि आज डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 72,665 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.  

सोने- चांदी का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली. कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1924.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.015 फीसदी या 2.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1918.24 डॉलर प्रति औंस देखा गया.  
वहीं  चांदी के वैश्विक वायदा भाव की बात करें तो  गुरुवार की सुबह चांदी 0.07 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी. वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 23.11 डॉलर प्रति औंस पर देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *