अमृतसर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 95 लाख रूपए का सोना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  अमृतसर के श्री गुरू राम दास हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर ही 95 लाख के करीब का सोना बरामद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  अमृतसर के श्री गुरू राम दास हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर ही 95 लाख के करीब का सोना बरामद किया और इतनी मात्रा में सोना अधिकारियों ने अलग अलग मामले में और अलग अलग लोगों से बरामद किया है। बता दें कि अधिकारियों ने पहले 44 लाख रूपए के 24 कैरेट के 12 बिस्कूट दो युवकों से पकड़े थे जो दूबंई से आ रहे थे।

Gold

 

इसके बाद ही अमृतसर हवाई अड्डे पर ही तुर्कमेनिस्तान से आई 15 महिलाओं सहित 18 नागरिकों से 40 लाख रूपए के सोने के गहने बरामद किए जो पहली जुलाई को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Gold

इसके अलावा तीसरे मामले में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला के पास से 24 कैरेट की एक सोने की चैन बरामद की गई इस चैन की कीमत साढे नौ लाख रूपए थी। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *