ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: वर्ल्ड कप 2019 खत्म होने की दहलीज तक पहुंच रहा है, वहीं दर्शकों में गजब का रोमांच देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शक भी टीम को काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
Karnataka: Bengaluru-based goldsmith Nagaraj Revankar has created a 1.5 cm tall miniature of World Cup trophy weighing 0.49 grams. pic.twitter.com/qeDR0m7xVF
— ANI (@ANI) July 3, 2019
इंडिया टीम के सपोर्ट में बनाई ट्रॉफी
वहीं एक क्रिकेट प्रेमी सुनार ने भारतीय टीम के सपोर्ट में छोटी सी सोने की ट्रॉफी बनाई हैं। कर्नाटक के सुनार नागराज रेवांकर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के सम्मान में यह ट्रॉफी बनाई है।

इस ट्रॉफी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रही है। ट्रॉफी की ऊंचाई 1.5 सेमी है और वजन 1 ग्राम से कम 0.49 ग्राम है। ट्विटर यूजर्स इसे लेकर काफी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि इसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
