Gold Silver Rate: आज सोना और चांदी दोनों ही कीमती मेटल्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. भारतीय कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. गोल्ड और सिल्वर के रेट में गिरावट के पीछे कम डिमांड और डॉलर की बढ़ती कीमतों का असर कारण बना है. जानिए आज आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर मिल पा रहे हैं.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59338 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59265 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59028 रुपये पहुंच गए हैं वहीं, 916 (22 कैरेट) आज 54287 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44449 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34670 रुपये में आ गया है. वहीं 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 75115 रुपये की हो गई है.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके के अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
जानें देश के चार महानगरो में जानें सोने के रेट
दिल्ली- बिना किसी बदलाव के 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
मुंबई- बिना किसी बदलाव के 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
चेन्नई- 160 रुपये की गिरावट के साथ 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 60,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
कोलकाता- बिना किसी बदलाव के 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.



