India-Iran: भारतीय दूतावास ने ईरान के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है, जिसमें नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है. यह कदम क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है.
भारतीय दूतावास ने एक्स पर दी जानकारी
भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा कि पिछले कई हफ्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की अनावश्यक यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर सावधानीपूर्वक विचार करें.
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नजर रखने और अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है.
ईरान में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिक जो वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए दूतावास ने कहा है कि विकल्प उपलब्ध हैं. दूतावास ने कहा कि जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
अमेरिका ने इजराइल का मजबूत समर्थन करते हुए 22 जून को फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान में ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले कर जवाबी कार्रवाई की. ईरानी सशस्त्र बलों ने जवाबी हमले किए, इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों में प्रमुख ठिकानों और कतर में अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया. 12 दिनों तक चला यह युद्ध 24 जून को खत्म हुआ जब इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपनी ओर से घोषित एकतरफा आक्रमण रोकने की घोषणा की.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



