प्रेमिका ने रचा प्रेमी को मारने का खेल, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि अब वे दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि अब वे दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गुरूगाम में। यहां दिन दहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि रोहित की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। रोहित को उसकी दोस्त शिवानी ने फोन कर धोखे से बाहर मिलने बुलाया था, जिसके बाद गांव के ही युवक ने रोहित को मौत के घाट उतार दिया।

murder
ये है पूरा मामला

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे छात्र रोहित को उसकी दोस्त शिवानी ने फोन कर गांव के बाहर मिलने बुलाया। शिवानी के साथ उसका दूसरा दोस्त अर्चित भी मौजूद था। जैसै ही रोहित शिवानी से मिलने पहुंचा अर्चित ने रोहित को गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *