ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– साइबर सिटी गुरुग्राम में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही महिलायों के साथ जुड़े अपराध भी बढ़ते जा रहे है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने युवती को हवस का शिकार बनाया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती को एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उसी के साथ काम करता था उसने ही युवती को लिफ्ट देने के बहाने मानेसर के गेस्ट हाउस में लेकर अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। अपने घिनौनी काम को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
वहीं इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि गुरूग्राम में अब तक कई इस तरह की घटनाएं सामने आ गई है इसके बावजुद भी पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।


