न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में बेटियों पर जुल्म जारी है। सरकार और पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन वहशी दरिंदों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इस बार बठिंडा में 13 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची पांच माह से गर्भवती भी है और सातवीं क्लास की छात्रा है। हैरानी की बात यह है कि रेप को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी की शिनाख्त पवन कुमार के रूप में की गई है और वो बच्ची को डरा-धमकाकर उसकी इज्जत लूट रहा था।
बताया जाता है कि पवन बच्ची के साथ लंबे समय से रेप कर रहा था, इसी बीच वो गर्भवती हो गई। जब वह विरोध करती थी तो आरोपी उसे डरा-धमकाकर चुप करा देता था। वहीं घरवालों को पता नहीं चल पा रहा था कि बच्ची के ऊपर क्या बीत रही है। आखिर में शनिवार को बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है। यह सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
