ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में बदमाशों की बदमाशगिरी थमने का नाम नहीं ले रही है | यहां पर हर दिन लूट, हत्या और लड़कियों से छेड़छाड़ के दर्जनों मामले सामने आते रहते हैं | लेकिन अब जो मामला सामने आए है, उसने सरकार के बेटियों की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिये हैं | यहां एक लड़की ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो फिर बदमाश ने लड़की को सरेराह चाकू मारकर घायल कर दिया |
गनीमत ये रही कि वहां पर आसपास खड़े लोगों ने बच्ची की चीख सुनकर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश फरार हो गया|बताया जा रहा है की, घटना उस वक्त की है, जब पीड़ित लड़की यहां एक निजी अस्पताल से प्रैक्टिस कर के घर की तरफ लौट रही थी ।


