करवाचौथ का व्रत खुलवाने नहीं आया प्रेमी तो युवती ने उठाया खतरनाक कदम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक लड़की ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योकि उसके दोस्त ने करवाचौथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक लड़की ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योकि उसके दोस्त ने करवाचौथ वाले दिन आने से मना कर दिया था। मामला अमृतसर के कादीयां का है। जहां पर एक लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Girl

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करवाचौथ वाले दिन लड़की के प्रेमी ने आने से मना कर दिया था जिसके बाद लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी के लिए व्रत रखा था जिस कारण वो अपने प्रेमी का इंतजार करती रही पर जब उसका प्रेमी नहीँ आया तो वो काफी निराश हो गई। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *