ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिवाली का त्योहार आने वाला है और दिवाली के साथ ही गोवर्धन पूजा भाई दूज भी साथ ही आने वाला है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बाजारों में भी रौनके लगनी शुरू हो गई है। पर लोगों को त्योहारों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिस कारण यदि आप सभी का बैंक के साथ जुड़ा कोई भी काम है तो दिवाली से पहले ही करवा ले क्योकि आने वाले दो हफ्तों के लिए बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहने वाले है। बैंक की छुट्टी बुधवार दिवाली वाले दिन से लेकर भाईदूज तक की छुट्टियां है।
इस हफ्ते की शुरूआत के बाद केवल दो दिन ही काम रहेगा। सूत्रों का कहना है कि देश भर के अलग अलग बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला अलग अलग हो सकता है। गौरतलब है कि दिवाली आने से पहले लोगों को बैंक के साथ जुड़ा अपना सारा काम करवा लेना चाहिए नहीँ तो उनको आगे काफी परेशानी आ सकती है।

