230 फीट ऊंची ‘लेशान बुद्ध’ की मूर्त्ति की एक झलक बदल देगी आपकी किस्मत!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आप नए साल की शुरूआत कैसे करते हैं? पार्टी, पूजा-पाठ या कुछ और। हकीकत में हर जगह नए साल की शुरूआत…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आप नए साल की शुरूआत कैसे करते हैं? पार्टी, पूजा-पाठ या कुछ और। हकीकत में हर जगह नए साल की शुरूआत अलग-अलग तरीकों से होती है। उसी तरह चीन के लेशान में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा देखकर लोग नए साल की शुरूआत करते हैं। मान्यता है कि भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा को देख भर लेने से किसी भी व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। ‘लेशान बुद्ध’ के नाम से प्रसिद्ध इस प्रतिमा की ऊंचाई 230 फीट है और UNESCO ने इसे सबसे ऊंची नक्काशीदार पत्थर से बनी मूर्त्ति घोषित किया है।

आपको बता दें कि लेशान में हर साल नए साल के अवसर पर दुनियाभर से लाखों लोग पहुंचते हैं। इस दिन इतनी भीड़ होती है कि लोगों का खड़ा रहना मुश्किलों भरा हो जाता है। दरअसल, भगवान बुद्ध की ध्यानमुद्रा में बैठी यह प्रतिमा लिंगयुआन पर्वत पर मौजूद है। बताया जाता है कि इस मूर्त्ति का निर्माण तंग वंश के शासनकाल में 713 ईसी में शुरू हुआ था और 90 सालों कार्य पूरा हुआ। यहां रहने वालों की इस मूर्त्ति पर गहरी आस्था है और नए साल के अलावा दूसरे दिनों में भी यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है। दूसरी तरफ विदेशियों के लिए भी लेशान फेवरेट डेस्टिनेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *