यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन में सुबह 6 के बाद सोने पर लगी पाबंदी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ट्रेन में सफर करने के दौरान आप क्या करते हैं। आप खिड़की से बाहर का नजारा देखते हैं या आराम से…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ट्रेन में सफर करने के दौरान आप क्या करते हैं। आप खिड़की से बाहर का नजारा देखते हैं या आराम से सो जाते हैं। अगर आपको सोना पसंद है तो इस खबर को पढ़ लें, हो सकता है कि आपकी नींद उड़ जाए। दरअसल, जेब के बाद रेलवे ने आपकी नींद पर नजर लगा दी है। अब आपको ट्रेन में तय समय तक ही सोना होगा। कहने का मतलब है कि रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच ही आपको सोने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके अनुसार रिजर्वेशन बोगी में सफर करने वाले यात्री तय समय तक सो सकेंगे, जबकि बाकी बचे घंटों में अन्य यात्रियों को बैठने का मौका मिलेगा।

हालांकि इस निर्देश से बीमार, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं को बाहर रखा गया है, कहने का मतलब है वो तय समय से ज्यादा सो सकते हैं। वहीं पुराने निर्देश के अनुसार पहले यात्री रात 9 से सुबह 6 बजे तक सो सकते थे। दरअसल, सोने को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। जिसके बाद इस आदेश को जारी किया गया है। पता चला कि कई यात्री दिन में भी बर्थ पर सोते थे, जिससे अपर और मिडिल बर्थ वाले यात्रिंयों को परेशानी होती थी। सो, हमारी सलाह है आपको कि अगर आप दिन में देर तक सोते हैं तो कृपया ट्रेन में सफर करने के दौरान आदत बदल लें। नहीं तो हो सकता है कि आपको बेवजह विवाद में उलझना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *