बलात्कार आरोपियों को सरेआम मार देनी चाहिए गोली- ज्ञानी गुरबचन सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे है जिस कारण पंजाब सरकार ने इस संबंधी एक अहम फैसला लिया। पर पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे है जिस कारण पंजाब सरकार ने इस संबंधी एक अहम फैसला लिया। पर पंजाब में फैसले के बाद भी पंजाब में बलात्कार के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसी के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।

rape case

सूत्रों का कहना है उन्होने बलात्कार के दोषियों को सरेआम गोली मार देने को कहा है। इसके इलावा उन्होने पंजाब सरकार के फैसले की भी प्रंशसा की है। साथ ही ज्ञानी गुरबचन सिंह ने ये भी कहा कि ये फैसला सिर्फ फैसला ही ना रहे बल्कि इसको अमल में भी लाया जाया।

giani gurbachan singh

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ये फैसला किया था कि 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। पंजाब सरकार के इस फैसले की पंजाब के लोगों ने काफी प्रशंसा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *