ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि दि्ल्ली के बुराडी के संत नगर इलाके के एक घर में से 11 लाशें मिली है।
इस मामले की सबसे बड़ी बात ये है कि 11 लाशों मे ंसे 10 लाशों की आंखों में पट्टी बनी हुई थी और वो सभी 10 लाशें रेलिंग के साथ लटकती हुई मिली थी।
सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि मरने वालों में से किसी के हाथ बंधे हुए थे तो किसी के पैर बंधे हुए थे इतना ही नहीं किसी के मुंह पर तो पट्टी बंधी हुई मिली थी। मरे हुए लोगों में से 7 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये मामला आत्हत्या का है या फिर कत्ल का। पर इस वारादात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।



