ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी सांसद और लोगों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व किक्रेटर गौतम गंभीर भड़क उठे, लेकिन क्यों? ऐसा क्या हुआ कि गौतम गंभीर ने ये कह डाला कि उनके जलेबी खाने से अगर दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है, तो वो हमेशा के लिए जलेबी ही खाना छोड़ देंगे।
दरअसल, गौतम गंभीर दिल्ली में हो रहे प्रदूषण लेकर 15 नवंबर की मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। मीटिंग में न पहुंचने पर गौतम गंभीर की खूब आलोचना हुई थी। उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर के नीचे लिखा गया है कि क्या आपने इन्हें कहीं देखा है? आखिरी बार इन्हें जलेबी खाते हुए इंदौर में देखा गया था। पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है और गैतम गंभीर को सभी ने ट्रोल किया था।

बता दें, शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की एक बैठक को इसलिए रद्द करना पड़ा था क्योंकि कई सांसद और अधिकारी इस बैठक में पहुंचे ही नहीं थे। बैठक में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, सांसद जगदंबिका पाल संसद की इस स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। ये बैठक parliament anexe में सुबह 11:00 बजे होनी थी। लेकिन हेमा मालिनी और गौतम गंभीर, जो कि इस स्थाई समिति के सदस्य हैं, वो बैठक से नदारद रहे। गौतम गंभीर इंदौर में चल रहे भारत बांग्लादेश के टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे। इसलिए बैठक रद्द हुई थी, साथ ही उनकी जलेबी काने वाली एक फोटो वायरल होने लगी, तो सभी तो उन्हें जमकर ट्रोल किया, जिस पर अब उनका रिएक्शन सामने आया है।

