गैंगस्टरों पर वार का 41वां दिन: पंजाब पुलिस की 409 स्थानों पर छापेमारी; 132 गिरफ्तार, युद्ध नशों विरुद्ध  92 नशा तस्कर 1.2 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

गैंगस्टरों पर वार का 41वां दिन: चंडीगढ़, 2 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 41वें…

DAY 115 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 552 RAIDS; 276 HELD, YUDH NASHIAN VIRUDH

गैंगस्टरों पर वार का 41वां दिन:

चंडीगढ़, 2 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 41वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 409 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

41वें दिन पुलिस टीमों ने 132 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इस प्रकार अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,335 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 71 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 116 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आम नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ के 366वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी। आज 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम, 11 किलोग्राम भुक्की, 635 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही केवल 366 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,856 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Kesari Group Scam: पंजाब केसरी ग्रुप ने तीन साल किया 65 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला, पंजाब के टैक्स 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *