ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तीन साल से पंजाब में आर्गनाइज्ड क्राइम और अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह बना गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर को पुलिस ने 26 जनवरी को एनकाउंटर में मार गिराया। उसका राइट हैंड कहे जाने वाले प्रेमा लाहौरिया और एक अन्य साथी भी एनकाउंटर में मारे गए। जिसके बाद पंजाब पुलिस काफी जोरो शोरों से अपनी पीठ थपथपा रही है | लेकिन ऐसे में पंजाब पुलिस के इस एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल खड़े होने के बाद ऐसे में एक सवाल ये भी है कि आखिर कार गैंगस्टर विक्की गौंडर पंजाब-राजस्थान बॉर्डर के पास हिंदुमल कोट में क्या कर रहा था। क्या वो पाकिस्तान भागने की कोशिश कर रहा था या फिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां पर गया था।
विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाले पंजाब पुलिस के अफसर को विक्की गौंडर के साथी ने फेसबुक पर धमकी दी है। जिसमें गैंगस्टर जयपाल ने कहा कि वे बदला जरुर लेंगे।
बिक्रम बराड़ को धमकी देने वाला और कोई नहीं बल्कि विक्की गौंडर गैंग का वारिस हैं । और ये एक ऐसा गैंगस्टर हैं जो ISI का चहेता है। जो खौफनाक वारदात को अंजाम देने में माहिर है। इस गैंगस्टर का नाम है जयपाल भुल्लर।
अब आईए आपको बताते हैं पंजाब के 10 सबसे खतरनाक गैंगस्टर । जिन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है । इस लिस्ट में से कुछ गैंगस्टर का पुलिस सफाया कर चुकी है । लेकिन उन गैंगस्टर के गैंग आज भी पंजाब में सक्रिय हैं। और अपना आतंक फैला रहे हैं। तो देखिए नीचे दी गई वीडियो में पंजाब के 10 सबसे खतरनाक गैंगस्टर
Watch Video
https://youtu.be/foVVDuCkrAY
