गैंगस्टर ने किया फेसबुक पर कबूलनामा – हिंदू नेता को मैने मारा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में 30 अक्तूबर को बेहरमी से हिंदू नेता को मार दिया गया था। हिंदू नेता के कत्ल केस से पर्दा उठाते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में 30 अक्तूबर को बेहरमी से हिंदू नेता को मार दिया गया था। हिंदू नेता के कत्ल केस से पर्दा उठाते हुए गैंगस्टर सारज संधू ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल कर इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। इसके इलावा उसने इस कत्ल का कारण भी बताया है।

gangster saraj mintu

सारज ने लिखा है कि 30 अक्तूबर अमृतसर में जो कत्ल हुआ उसे मैने ही किया ताकि विपिन शर्मा को उसकी गलती की सजा मिल सके। आज तक हमने किसी का बुरा नहीं किया लेकिन मेरा और मेरे दोस्तों का बुरा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपिन ने एक पुलिस वाले की हत्या करवाई थी औऱ हथियार उपलब्ध करवाए थे इसलिए उसको मारा गया। उसने लिखा वे पुलिस वाला मेरे दोस्त का पिता था अगर आपको यकीन नही आता तो पुलिस जांच करवाई जाए सच सामने आ जाएगा।

gangster saraj mintu facebook status 2

सारज ने आगे लिखा हमने कभी किसी का बुरा नहीं किया इसलिए इस कत्ल को किसी धर्म या किसी अन्य नाम के साथ न जोड़ा जाए। ये हमारी आपसी रंजिश थी। उसने मीडिया तक को गलत ठहराते कहा जो मीडिया में चल रहा गलत है। इतना ही नहीं उसने अपने खिलाफ अपशब्द बोलने वालो को चेतावनी देते कहा कि जरा सोच समझ कर बोले फोन टैप करना हमे भी आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *