क्या आपने ‘फुकरे रिटर्नस’ का Trailer देखा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे रिटर्नस’ का ट्रेलर रिलीज किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे रिटर्नस’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में पिछली फिल्म के ही किरदार नजर आ रहे है। लेकिन इस बार फिल्म में काफी कुछ अलग नजर आ रहा है।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) जेल से छूट गई है और एक बार फिर पुलकित, वरुण, मनजोत और अली की जिंदगी में वापस आ गई है। इस बार वह वरुण को सपना देख कर लॉटरी निकालने के लिए कहती है। वहीं फिल्म में एक ट्विस्ट भी है क्योंकि अब चूचा (वरुण) को ‘डेजा वू’ हो जाता है जिसे वह ‘डेजा चू’ कहता है। इसमें इंसान को फ्यूचर नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *