Gangster Dilpreet बाबा के मामले में आया नया मोड़ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के बाद अब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दहशत फैल रही थी पर चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के बाद अब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दहशत फैल रही थी पर चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच के सांझे ऑपरेशन में उसको पकड़ लिया गया। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद बहुत अहम खुलासे हुए है।

gangster

साथ ही गैगंस्टर दिलप्रीत बाबा के मामले में एक नया मोड़ भी आया है। सूत्रों का कहना है कि नंगल का रहने वाले एक परिवार ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के लिए सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। सूत्रों का ये भी कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने इस परिवार मुखी को पूरे परिवार के सामने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के बेेटे का कहना है कि काफी समय से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथ पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा था।

gangster dilpreet baba

जिस कारण गैंगस्टर उसके पिता को धमकियां दे रहा था इसकी के चलते उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि उसके पिता का कत्ल करने के बाद महज 48 घंटे के बाद सरपंच का भी गैंगस्टर दिलप्रीत ने कत्ल कर दिया था। पीड़ित परिवार ने कहा कि बेशक पुलिस ने गैंगस्टर को काफी समय के बाद गिरफ्तार किया पर अब उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *