ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन हो जाने के बाद उनकी छोटी बेटी को गद्दी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि संत निरंकारी हरदेव सिंह की छोटी बेटी सुदीक्षा को बुराड़ी रोड़ पर बने मैदान में रखे समागम के दौरान गद्दी सौपी जा सकती है।
इसका ऐलान पहले ही किया जा चुका था। गौरतलब है कि दो साल पहले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का कैनेडा में सड़क हादसे के दौरान उनका निधन हो गया था।
इसी हादसे में सुदीक्षा के पति की भी मौत हो गई थी। बाबा हरदेव जी के निधन के बाद उनकी पत्नी माता सविंदर कौर ने गद्दी को संभाली थी और लगभग दो साल के बाद माता सविंदर कौर ने अपनी मर्जी से इस गद्दी को अपनी छोटी बेटी को सौंप देने का फैसला किया है।


