ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में कितलाना गांव में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की | जिसको लेकर परिजनों ने विभिन्न संगठनों के साथ धरना दिया | दरअसल 16 अगस्त को युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था | पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था और आरोप गांव के ही एक नामजद सहित तीन पर आरोप लगाया गया था | हालांकि पुलिस की जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि पीङिता ने 27 अगस्त को घर के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली |
इसके बाद ये मामला सुर्खियों में आया और परिजनों ने इसके लिए पुलिस द्वारा मामले में कोताही बर्तने का आरोप लगाते हुए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ धरना दे दिया | हालांकि पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सरजीत उर्फ मुन्नी नामक ये युवक मृतका का रिश्ते में चचेरा भाई है | आरोप है कि मृतका से गैंगरेप नहीं बल्कि सरजीत के अवैध संबंध थे और सरजीत ने ही 16 अगस्त की रात को कितलाना गांव आकर युवती से गलत काम किया था |


