क्या सड़क को ठीक कराने के लिए सीएम के आने का इंतजार था ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 31 अगस्त और कल 1 सितम्बर 2018 को यमुनानगर के दौरे पर होंगे। इस दौरान सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 31 अगस्त और कल 1 सितम्बर 2018 को यमुनानगर के दौरे पर होंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल आज यमुनानगर में रोड शो करेंगे | सीएम मनोहर लाल का रोड शो स्टेशन चौक से शाम 4 बजे शुरू होगा | रोड शो महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन चौक से होते हुए भगत सिंह चौक, फुव्वारा चौक से होते हुए, गुरू नानक खालसा कालेज, आजाद नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए शास्त्री कालोनी और राणा प्रताप पार्क से होते हुए प्यारा चौक पहुंचेगा |

वहीं नेहरू पार्क, यमुना कल्ब, भगवान परशुराम चौक से होते हुए भगत सिंह पार्क सरनी चौक पर सम्पन्न होगा | इस दौरान शहर की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जगह-जगह पर और शहर के मुख्य चौकों पर स्वागत करेगी | रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सरकार ने जो जनहित के कार्य किये है और सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। इसके साथ ही मनोहर लाल यमुनानगर में 200 बेड बिस्तर के सिविल अस्पताल का शिल्यान्यास करेंगे। स्वर्ण जयंती पार्क का शिल्यान्यास करेंगे। निगम के नए भवन का शिल्यान्यास करेंगे। बॉडीमाजरा ताजकपुर के पास WJC के ऊपर बनने वाले नए पुल का शिलान्यास करेंगे |

सीएम मनोहर लाल रोड शो करेंगे यमुनानगर को कई सौगाते देंगे | लेकिन इस रोड शो की तैयारियों के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई है | जो कई सवाल खड़े करती है | तस्वीर है एक टूटी सड़क को ठीक करने की | तस्वीरों में आप साफ देख रहे होंगे की सड़क को ठीक करने का काम जोर शोर से चल रहा है | सड़क ठीक हो रही है, अच्छी बात है लेकिन सवाल खड़े हो रहे है सड़क को ठीक करने के टाइम को लेकर, ऐसे में कई सवाल ये है कि सड़क पहले क्यों नहीं ठीक की गई ?

Watch Video

https://youtu.be/wudr4Ev5gs8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *