दिल्ली, 25 जुलाई
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में CJP का आंदोलन जारी है। आज सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता जारी है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा सौंप दे दिया। लंबे समय से CJP और अन्य प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।” इसके बाद एक बार फिर अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी चर्चा में आ गई है।
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्टस की माने तो, वह 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े रहे और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के रूप में भी काम कर चुके हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 16 मई को हुई थी। जिसकी शुरूआत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक वायरल बयान के बाद हुई। सोशल मीडिया के जरिए यह पार्टी तेजी से फेमस हुई और खासकर Gen Z युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गई।
CJP का घोषणापत्र भी अलग अंदाज में तैयार किया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और “लेजी” बताती है। इसके प्रमुख वादों में सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और दल बदलने वाले नेताओं पर 20 वर्षों तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
अब सभी की नजर सरकार और CJP के बीच होने वाली तीसरे दौर की वार्ता पर है, जिसमें नीट पेपर लीक मामले से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय हो सकती है।
अन्य खबरें जानें-

