शराब पी रहे दोस्तों के बीच लड़की को लेकर हुआ था विवाद, तो युवक को उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कुरुक्षेत्र में देर रात कुछ दोस्तों का शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ, जिसके बाद कहासुनी होने पर बाकि के युवकों ने उस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कुरुक्षेत्र में देर रात कुछ दोस्तों का शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ, जिसके बाद कहासुनी होने पर बाकि के युवकों ने उस पर गंडासी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

MURDER

हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कैथल निवासी राकेश के तौर पर हई है।

कुरुक्षेत्र थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि युवक शराब पी रहे थे और किसी लड़की को लेकर उनकी कहासुनी हो गई इस बीच कुछ युवकों ने अपने साथियों को बाहर से बुलाया और कैथल निवासी युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले में राकेश की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *