राम रहीम की पैरोल को लेकर बोले अनिल विज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर कोर्ट में आज अपना फैसला ले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर कोर्ट में आज अपना फैसला ले सकती है | हालांकि राम रहीम को पैरोल देने से सुनारिया जेल अधीक्षक साफतौर पर इनकार कर चुके हैं | लिहाजा अब फैसला कोर्ट को करना है, इस मुद्दे पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि, कोर्ट में फैसला होने के कारण वो कोई टिप्पणी तो नहीं कर सकते, लेकिन चुनाव के साथ राम रहीम की पैरोल की खबर को जोड़ने को लेकर विज ने खंडन किया है |

उनका कहना है कि बाबा के बाहर आने से इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा | वहीं विज ने हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल बनाने वाले फैसेल को लेकर कहा कि, सरकार साफ कर चुकी है ट्रिब्यूनल बनेगा और बनेगा कहां इस मुद्दे पर वकीलों से विचार किया जा सकता है |

Watch Video

https://youtu.be/rnfs59jRSiY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *