ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गावों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत से जिले के गावों में अवैध तरीके से बिना कोई मंजूरी के आशा वर्करों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को हेपेटाइटिस बी व टायफायड की बीमारी का फर्जी टीकारण किया जा रहा है और लोगों से एक इंजेक्शन के 60 रुपए लिए जा रहे है |
इतना ही नहीं टीका लगाने वाले लोग ग्रामीणों को गुमराह करके सभी बिमारियों का टीका बताकर लग रहे हैं | ताकि लोग जायदा से जायदा टीका लगवाने के लिए आएं | जब लोगों को पता चला की सरकार की तरफ से इनको कोई मंजूरी नहीं है। तो लोगों ने टीका लगाने वाले लोगों को पुलिस के हवाले किया |
Watch Video
