ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीबीआई में काफी दिनों से घमासान चल रहा है। जिस कारण मोदी सरकार को काफी आफत का सामना करना पड़ सकता है। घमासान के चलते सीबीआई डायरेक्टर के घर के बाहर से 4 लोगों को पकड़ा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर गए हुए है। पर उनके घर के बाहर से चार लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों से पुछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह से ही चार लोग आलोक वर्मा के घर के बाहर हंगामा कर रहे थे जिसके बाद घर के सुरक्षागार्ड ने उनको पकड़ कर उनके साथ पुछताछ की।
इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से IB के कार्ड भी मिले है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को पुछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और कई अन्य़ लोगों पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले पर लगातार घमासान छिड़ा हुआ है।



