ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में जेजेपी को एक बड़ा झटका लगा है | जेजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जगदीश नायर रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए | बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में जगदीश नायर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की | बता दें कि जगदीश नायर होडल से दो बार विधायक रह चुके हैं और एक बार मंत्री रह चुके हैं |
वे पहली बार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर विधायक बने थे | वो सरकार बनने पर मंत्री बने थे | उसके बाद 2009 में इनेलो की टिकट पर विधायक बने थे और उसके बाद जेजेपी के गठन पर वो दुष्यंत चौटाला के साथ जेजेपी में शामिल हो गए | वहीं जगदीश नायर ने कहा कि वो बीजेपी के कामों से प्रभावित हैं |

