कैथल, 4 नवंबर
हरियाणा के फूड डायरेक्टर अंशज सिंह ने किया चीका अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी में उन्होनें खरीद प्रक्रिया और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को लेकर जानकारी प्राप्त की।
आगामी सीजन से पहले मंडी की समीक्षा
प्रेस वार्ता के दौरान अंशज सिंह ने कहा कि वह यह देखने पहुंचे थे कि किसानों को किस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि दौरे का मुख्य उद्देश्य मंडी की समस्याओं और व्यवस्थाओं को समझना है, ताकि आगामी सीजन में सामने आने वाली कमियों को दूर किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मंडी में लागू जियो-फेंसिंग व्यवस्था को लेकर भी सकारात्मक पहलू सामने आया। इस तकनीक के माध्यम से मंडी की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधार देखने को मिल रहा है।
अन्य खबरें जानें –
Gurugram में CM सैनी का दरबार, मौके पर ही निपटीं 11 शिकायतें, लापरवाहों पर गिरी गाज, पटवारी सस्पेंड



