चंडीगढ़, 4 नवंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते में 3% की बढोतरी की है। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल DA 56% हो चुका है। जिसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नवंबर में मिलेगा और भुगतान दिसंबर 2026 में होगा।
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस भत्ते से राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियोँ को फायदा मिलेगा। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लगभग 363 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
इसी साल सितंबर में भी पंजाब सरकार ने महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और अब 3 प्रतिशत की बढोतरी की गई है। दो महीनों में कुल 11 प्रतिशत DA में बढोतरी की गई है।
अन्य खबरें जानें –
गैंगस्टरां ते वार का 287वां दिन: पंजाब पुलिस ने 477 स्थानों पर की छापेमारी, 151 काबू


