Punjab weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट आ रही है. पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बने चक्रवात का असर पंजाब पर भी पड़ रहा है.(Punjab weather update)
मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब (Punjab weather news) के अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण कुछ दिनों से पूरा पंजाब और चंडीगढ़ कोहरे की आगोश में छाया हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
वहीं, चंडीगढ़ की हवा लगातार रेड जोन में है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 300 से ऊपर बना हुआ है. इतना ही नहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर 22 और 52 में सबसे ज्यादा AQI 500 दर्ज किया गया. पंजाब का भी यही हाल है. अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार रेड जोन में है। यहां AQI 300 पर चल रहा है. इसके अलावा रूपनगर में भी अब AQI 300 तक पहुंच गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live


