Chandigarh News: महंगाई का बड़ा झटका! चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बिजली के दाम बढ़ गए हैं. ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने चंडीगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे…

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बिजली के दाम बढ़ गए हैं. ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने चंडीगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 01.08.2024 से 9.4% की टैरिफ बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है और इसके कारण चंडीगढ़ में बिजली महंगी हो गई है. (Chandigarh electricity news)

विद्युत अधिनियम (2003) के आदेश के अनुसार, JERC ने बिजली की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बिजली खरीद, राजस्व सृजन और अन्य खर्चों की लागत को ध्यान में रखते हुए बिजली दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है.

जिसका उद्देश्य बिजली की स्थिरता बनाए रखना और बिजली की खरीद लागत को संतुलित करना है. JERC ने यह फैसला चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दायर टैरिफ याचिका के जवाब में लिया है. प्रशासन ने 19.44% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने केवल 9.4% बढ़ोतरी को मंजूरी दी.

यूनिट पुरानी दर नई दर (Chandigarh electricity news)
0-150 यूनिट    रु.2.75 कोई परिवर्तन नहीं
151-400       रु.4.25 रु.4.80
401+          रु.4.65 रु.5.40

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *