ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मूसलाधार बारिश होने की बजह से पूरा हरियाणा बाढ़ की चपेट में आ गया है| हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया यमुना नदी का सवा 8 लाख क्यूसिक पानी ने हरियाणा में कहर मचा दिया है |
तो वहीँ यमुना नदी उफान पर है | यमुना नदी में छोड़े गए पानी से करनाल के दो दर्जन से अधिक गांव पानी की चपेट में आ गए है यमुना के बाढ़ को लेकर लेकर फरीदाबाद और सोनीपत में अलर्ट है कई गांवों को खाली करवा दिया गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है |
पूरे हरियाणा में बाढ़ को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है | हालांकि कल से आज पानी की मात्रा थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन कई किलोमीटर के क्षेत्र में पानी की धार चलने से काफी गांवों का सड़क मार्ग से आवागमन अभी तक शुरू नहीं हो पा रहा है।
इतना ही नहीं घग्गर के बढ़ते जलस्तर से सिरसा के किसान परेशान हैं | बरसात फिर से हुई तो एक बार फिर यमुना उनके लिए मुसीबत बन सकती है |
Watch Video



