Amritsar airport closed: पाकिस्तान पर भारतीय हवाई हमले के बाद 9 शहरों की उड़ानें रद्द, अमृतसर एयरपोर्ट भी पूरी तरह बंद

Amritsar airport closed: भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद भारतीय एयरलाइंस ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं और श्रीनगर समेत…

Amritsar airport closed: भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद भारतीय एयरलाइंस ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं और श्रीनगर समेत उत्तर भारत के कुछ हवाई अड्डों पर परिचालन रोक दिया गया है. अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर अमृतसर एयरपोर्ट को सुबह बंद कर दिया गया है.

इसके बाद यह अवधि और बढ़ाई जा सकती है. फिलहाल सुबह 10 बजे तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए गए हैं.

शारजाह से अमृतसर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है. पुणे, मुंबई और दिल्ली से अमृतसर जाने वाली सभी उड़ानें सुबह 10 बजे तक रद्द कर दी गई हैं. इंडिगो समेत अन्य सभी एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर सभी यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने के लिए एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है.

अमृतसर से पाकिस्तान सीमा की दूरी करीब 32 किलोमीटर है, लेकिन अहम बात यह है कि भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में हवाई हमला किया है, जो अमृतसर से महज 60 किलोमीटर दूर है. गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ये अहम कदम उठाए गए हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *