Amritsar airport closed news in hindi: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए. इन हमलों में लगभग 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हमले के बाद भारत ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है.
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘Operation Sindoor ‘ के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर पहले अमृतसर एयरपोर्ट को रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया था, बाद में अब इसे 10 मई शाम 5.30 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से संदेश दिया गया है कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है, अमृतसर एयरपोर्ट से सभी वाणिज्यिक/नागरिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 10.05.2025 को सुबह 05:30 बजे तक निलंबित कर दी गई हैं.
अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग सब कुछ बंद रहा और 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं. यात्रियों को यह जानकारी मैसेज और कॉल के जरिए दे दी गई है. अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की है. आपको बता दें कि, इससे पहले अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चंडीगढ़ एयरपोर्ट आज दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिए गए थे
मॉक ड्रिल के आदेश के बाद लोगों ने खाद्य सामग्री जमा करनी शुरू कर दी है. देर रात तक लोग राशन के लिए कतार में लगे रहे. सब्जियों के लिए भी भीड़ रही और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं.
बीते देर रात तक अमृतसर शहर में सीमा पर रहने वाले लोग राशन की दुकानों से सामान खरीदते नजर आए. इस बीच, हवाई हमले के बाद सुबह 7.30 बजे डीसी साक्षी साहनी ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



