यमुनानगर, 3 अगस्त
हिंदू धर्म में सावन महीने के सोमवार का विशेष महत्व है। यह पूरा मास भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इन दिनों में व्रत रखने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आज देश भर में मंदिरों में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही हैं। यमुनानगर में स्थित मंदिरों में भी कुछ इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। यमुनानगर के सरोजिनी कालोनी स्थित श्री हनुमान दयालु जी मंदिर में स्थापित 12 शिवलिंग पर लोग सुबह सवेरे से ही आ कर जल अभिषेक करना शुरू कर चुके हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार का खास महत्व है।
भगवान शिव को यह दिन अत्यंत प्रिय है। वैसे तो पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है ।लेकिन सोमवार के दिन जल अभिषेक करने से पूजा अर्चना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहाँ श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जल और दूध का अभिषेक करने से नाग जैसी आकृति बनती नज़र आई।
मंदिर के पुजारी का कहना है कि श्रावण मास में पूजा अर्चना करने, व्रत रखना, जल अभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं, सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है, लगातार श्रद्धालु मंदिर में जाकर जल अभिषेक कर रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –
Charkhi Dadri में हुआ कांग्रेस का OBC कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन



