कोर्ट परिसर के बाहर चली गोली, गवाह देने आए युवक पर की फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपराधियों में कानून का खौफ दिन बा दिन खत्म होता जा रहा है | जहां अब बदमाशों में प्रशासन का भी कोई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपराधियों में कानून का खौफ दिन बा दिन खत्म होता जा रहा है | जहां अब बदमाशों में प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं है | जहां बदमाशों ने कोर्ट में एक हत्या की कोशिश के मामले में गवाह देने आये युवक को जान से मारने की कोशिश की गई लेकिन बदमाशों की चालाकी धरी की धरी रह गई |

रेवाड़ी में बदमाशों का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और अब तो इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि न्यायिक परिसर के सामने भी वारदात करनी शुरू कर दी है | जी हां जिसके चलते केस में गवाही देने आए एक युवक पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन गनीमत रही की रिवाल्वर से गोली नहीं चली और युवक बाल बाल बच गया | जिसके बाद बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी | मौका मिलते ही वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों को धर दबोचा | जिनमें से एक बदमाश किसी तरह खुद को छुड़ाकर फरार हो गया | लेकिन दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | घटना रेवाड़ी जिला न्यायिक परिसर के ठीक सामने की है | जहां 4 महीने पहले गांव गोकलगढ़ में एक युवक पर जानलेवा हमले को लेकर अदालत में विचाराधीन केस की गवाही के लिए परिवार के लोग आए थे | जैसे ही ये लोग अदालत के गेट के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गांव गोकलगढ़ के रहने वाले प्रवीण पर फायरिंग करने की कोशिश की | लेकिन गोली न चलने के कारण युवक बाल बाल बच गया |

Watch Video

https://youtu.be/bCXf8U8IumU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *